ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221011 WA0145 नगर निगम बेड़े में शामिल हुई 2 नई रोड स्वीपर मशीन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

कल नगर निगम कार्यालय से महापौर दिखाएंगी हरी झंडी

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। नगर निगम बीकानेर में पिछले 3 सालों में संसाधनों में काफी बढ़ोतरी हुई है। पूर्व में निगम संसाधनों में जेसीबी,डंपर,सीवरेज मशीन सहित सेनेटाइजिंग और फागिंग वाहन शामिल किए जा चुके हैं। वर्तमान में नगर निगम के संसाधन बेड़े में 2 और नई रोड स्वीपर मशीन को शामिल किया गया है।

नगर निगम के पास पहले से 2 रोड स्वीपर मशीन है ऐसे में 2 और नई रोड स्वीपर मशीन के साथ अब नगर निगम के पास कुल 4 रोड स्वीपर मशीन हो गई है । जिनसे शहर के हाईवे और मुख्य मार्गों पर सफाई करवाई जायेगी।
महापौर सुशीला कंवर ने बताया की हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि इस कार्यकाल में नगर निगम में वो हर संसाधन उपलब्ध करवाया जा सके जिसके वर्तमान परिस्थितियों में आवश्यकता है। अभी 2 रोड स्वीपर मशीन उपलब्ध करवाई गई है। इससे पूर्व 2 कॉम्पैक्टर तथा सीवरेज मशीनें भी निगम में उपलब्ध करवाई गई थी। जल्द ही फायर ब्रिगेड वाहन भी उपलब्ध करवाए जायेंगे।
नई रोड स्वीपर मशीनों को कल दिनांक 12 अक्टूबर को सुबह 11 बजे महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित नगर निगम मुख्य कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी।


Share This News