ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221010 WA0163 बीकानेर : हेरिटेज रुट का लिया जायजा, ऊँट उत्सव की तैयारियां Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

ऊंट उत्सव की तैयारियां प्रारम्भ करने के निर्देश
जिला कलक्टर ने ली बैठक, हैरिटेज रूट का लिया मुआयना
Thar पोस्ट, न्यूज। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव की तैयारियां अभी से शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके मद्देनजर सोमवार को उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक ली और रामपुरिया हवेलियों के आसपास के हैरिटेज रूट का मुआयना भी किया।

जिला कलक्टर ने कहा कि अगले वर्ष 14 और 15 जनवरी को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव और इससे पूर्व होने वाले बीकानेर काॅर्निवल को वृहद् स्तर पर आयोजित करने की तैयारियां प्रारम्भ कर दी जाएं। ऊंट उत्सव के दौरान बीकानेर की कला, संस्कृति, परम्पराओं, रहन-सहन, खान-पान और तीज-त्यौहारों से देशी और विदेशी पर्यटकों को रूबरू करवाया जाए। इसी प्रकार परम्परागत तरीके से आयोजित होने वाली शोभा यात्रा और विभिन्न प्रतियोगिताओं को भी आकर्षक तरीके से आयोजित किया जाए। उन्होंने कहा कि बीकानेर काॅर्निवल का आयोजन भव्य तरीके से हो। इसमें प्रत्येक शहरवासी की भागीदारी के प्रयास किए जाएं। ऊंट उत्सव के दौरान नापासर के चिन्हित क्षेत्र में अग्नि नृत्य और म्यूजिकल नाइट आदि करवाने के निर्देश भी दिए। इसी प्रकार मसाला चौक में पारम्परिक खाद्य सामग्री की स्टाॅल्स लगवाने और लाइव फोक म्यूजिक काॅर्नर की शुरूआत भी शीघ्र करने के निर्देश दिए।जिला कलक्टर ने कहा कि अभिलेखागार की गतिविधियों से भी देशी-विदेशी ‘पावणों’ को रूबरू करवाया जाए। उन्होंने इसी महीने के अंत से लेकर ऊंट उत्सव तक विभिन्न गतिविधियां सतत रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए, जिससे आमजन को ऊंट उत्सव से जोड़ा जा सके। इस दौरान उन्होंने रामपुरिया हवेलियां क्षेत्र का भ्रमण करते हुए हैरिटेज वाॅक के संभावित रूट का जायजा लिया तथा ऊंट उत्सव से पूर्व यहां सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा, टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद व्यास, पर्यटन विकास समिति के सदस्य गोपाल बिस्सा, साजिद सुलेमानी, सहायक पर्यटन अधिकारी पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।


Share This News