ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220812 191458 8 म्यूजियम सर्किल पर युवक को हॉकी से पीटा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। म्यूजियम सर्किल पर दिनदहाड़े एक युवक के साथ हॉकी व डंडों के साथ मारपीट कर सोने व चांदी का कड़ा छीनकर ले जाने का मामला सामने आया है। इसकी रिपोर्ट मयंक सिंह पडि़हार ने सदर पुलिस थाने में दी है। मामले में दो जनों को नामजद किया गया है।
मामले की जांच कर रहे सहायक उप निरीक्षक तनेराज सिंह ने बताया कि रिपोर्ट में बताया कि मयंक सिंह ट्रक एसोसिएशन जोधपुर नंद भवन में प्राइवेट जॉब करता है।आरोप है कि 19 सितम्बर की दोपहर तकरीबन दो बजे वह म्यूजियम सर्किल पहुंचा। जहां पारस मित्तल व ओमप्रकाश मीणा तथा उनके सात-आठ अन्य आदमियों ने उसके साथ हॉकी व डंडों के साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपी उसके गले में पहनी सोने की चेन व चांदी का कड़ा भी छीन ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Share This News