ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220914 WA0162 सीएमएचओ डॉ. पंवार ने देशनोक सीएचसी का किया औचक निरीक्षण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर,। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार ने बुधवार को देशनोक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने अस्तपाल के पंजीकरण और आपातकालीन कक्ष, लेबर रूम, बच्चा वार्ड, जनरल वार्ड आदि का अवलोकन किया। लेबर रूम में प्रसूता से दवाइयों की निःशुल्क उपलब्धता और जननी सुरक्षा योजना के बारे में जानकारी ली। दवा वितरण केन्द्र में उपलब्ध दवाइयों के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा से संबंधित आईईसी सामग्री प्रदर्शित की जाए। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है। इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए तथा अस्पताल में आने वाले शत प्रतिशत पात्र मरीजों को इसका लाभ मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति जांची और कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मरीजों को मिले, इसके लिए सतत प्रयास किए जाएं। उन्होंने बताया कि अस्पताल का दैनिक औसत ओपीडी लगभग 450 है और यहां नॉर्म्स के अनुसार निशुल्क दवाईयां और जांच सुविधा उपलब्ध है। वहीं प्रतिमाह औसतन 60 से 65 प्रसव की जाते हैं। डॉ. परीक्षित बिश्नोई ने अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में बताया।


Share This News