ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220812 080736 6 जेल में भिड़ गए कैदी, कई घायल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज़ बीकानेर। केंद्रीय जेल में बंदियों के दो गुट आमने सामने हो गए। दोनों के झगड़ों में सात बंदियों के चोट आई है, जिनका इलाज फिलहाल जेल के अंदर स्थित अस्पताल में हो रहा है। उधर, जेल अधीक्षक ने सातों बंदियों के खिलाफ बीछवाल थाने में मामला दर्ज करा दिया है।जानकारी के अनुसार बीछवाल स्थित केंद्रीय जेल में  सतीश उर्फ सुंडा, टीवा उर्फ टीवरु और रविंद्र उर्फ सेठी गुट की दूसरे गुट के सोमगीर, नवनीत, राहुल और रामनिवास से विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों गुट आमने सामने हो गया। दोनों में जबर्दस्त झगड़ा हुआ। थाप मुक्कों के अलावा पत्थर आदि से भी हमला हुआ। झगड़े की सूचना मिलने के साथ ही जेल सुरक्षा प्रहरी मौके पर पहुंच गए। दोनों गुटों को अलग अलग किया। बाद में सभी को अलग अलग बैरक में भेजा गया। अब घायलों का इलाज कराने के लिए अस्पताल के अंदर ही व्यवस्था की गई है। बंदियों के खिलाफ जेल अधीक्षक ने मामला दर्ज करा दिया है। बताया जा रहा है कि बंदियों के दोनों गुटों के चोट भी आई है लेकिन इन्हें जेल से बाहर नहीं निकाला गया। बीछवाल पुलिस ने अभी मामला दर्ज करके छानबीन शुरू की है। बीछवाल पुलिस ही मौके पर तय करेगी कि बंदियों को बाहर पीबीएम अस्पताल में दिखाना है अथवा नहीं। अगर दिखाया जाएगा तो पूरा सुरक्षा घेरा बनाकर इन बंदियों को अस्पताल ले जाया जाएगा। फिलहाल जेल सूत्रों का कहना है कि सभी के हालात खतरे से बाहर है।


Share This News