ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220817 090426 2 हरिण की मौत के मामले में नोखा विधायक ने लिखा पत्र, सरकार तक पहुंचा मामला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी को पत्र लिखकर फोन पर बात करके रेस्क्यू सेंटर मुकाम, नोखा (बीकानेर) में वन कर्मियों की लापरवाही से घायल हिरण की मौत होने के कारण दोषी वनकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की । विधायक बिश्नोई ने आज डीएफओ बीकानेर से सुबह दूरभाष पर वार्ता की और धरने पर जाकर बात करने को कहा शाम को डीएफओ जब धरना स्थल पर आये तब भी दूरभाष पर वार्ता करके वन कर्मियों की लापरवाही से घायल हिरण की मौत होने के कारण दोषी वनकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की । विधायक बिश्नोई ने बताया कि वन्यजीव प्रेमी सुभाषचंद्र पुत्र श्रीरामचंद्र तर्ड निवासी बी 21 जवाहरनगर द्वारा रेस्क्यू सेंटर मुकाम में कुछ दिन पूर्व ईलाज हेतु दो हिरणों को भर्ती करवाया गया। 7 सितम्बर को वापस रेस्क्यू सेंटर में घायल हिरण की जानकारी लेने पहुंचे तो हिरण की हालत ओर ज्यादा खराब थी और हिरण को रेस्क्यू सेंटर में शिकारी कुतों ने घायल किया था जो वनकर्मियों की घोर लापरवाही को दर्शाता है एवं मौके पर वनकर्मियों ने कोई सन्तोषजनक जबाव नहीं दिया।  उपरोक्त प्रकरण को लेकर कल से जीव रक्षा संस्था बीकानेर व अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई महासभा के पदाधिकारियों द्वारा वन विभाग कार्यालय नोखा के आगे अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है । जिसमें इस प्रकरण की उच्च स्तरीय व निष्पक्ष जांच, लापरवाह वनकर्मियों को रेस्क्यू सेंटर मुकाम से हटाकर उन पर कार्यवाही करने व स्थाई पशु चिकित्सक की नियुक्ति की मांग की जा रही है।  


Share This News