ताजा खबरे
IMG 20220820 094133 10 बीकानेर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के गजनेर पुलिया के नीचे बाबूलाल फाटक के पास सोमवार को एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि मृतक के शरीर के दो टुकड़े हो गए। बताया जा रहा है कि मृतक की शिनाख्त मनोज जनागल के रूप में हुई है। मृतक रामपुरा बस्ती गली नम्बर चार का निवासी बताया जा रहा है। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को मोर्चरी ले जाया जा रहा है।


Share This News