ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220815 224948 5 बीकानेर : घर में गिरने से हेडकांस्टेबल की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। पुलिस लाइन में पदस्थापित हेडकांस्टेबल घर में गिरने से घायल हो गए, जिन्हें पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के बेटे विक्रमसिंह की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। सदर पुलिस के अनुसार पुरानी गिन्नाणी निवासी हेडकांस्टेबल किसनसिंह (56) पुत्र दुलेसिंह राजपूत बीकानेर पुलिस लाइन में पदस्थापित थे। उनकी गार्ड में ड्यूटी लगी थी। शुक्रवार दोपहर में घर खाना खाने आए। खाना खाने के बाद जब वापस ड्यूटी पर आने की तैयारी कर रहे थे, तब उन्हें अचानक से चक्कर आया, जिससे वह घर के आंगन में गिर गए। उन्हें सिर में चोट लगी, जिससे वह अचेत हो गए। परिजन उन्हें पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।


Share This News