ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220818 180416 1 बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की डिस्पेंसरी बनेगी 'मॉडल' विधायक सिद्धि कुमारी ने स्वीकृत किए एक करोड़ रुपए Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। ​बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विवेक नगर की डिस्पेंसरी को आदर्श शहरी डिस्पेंसरी के रूप में विकसित किया जाएगा।बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की विधायक सिद्धि कुमारी ने इसके लिए विधायक क्षेत्रीय विकास निधि से एक करोड़ रुपये देने की अनुशंसा की है। उन्होंने बताया कि इस राशि से डिस्पेंसरी का कायाकल्प किया जाएगा। यहां अत्याधुनिक मशीनें क्रय की जाएंगी। इससे आसपास के लगभग 35 हजार लोगों को अति आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने बताया कि इसमें गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष विंग का निर्माण किया जाएगा एवं नवजात शिशुओं के उपचार के लिए नए उपकरण क्रय किए जाएंगे। विधायक कोष से 1 करोड़ रुपए की अनुसंशा जारी करने से पहले विधायक सिद्धि कुमारी ने चिकित्सा विभाग के उच्च अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने इससे पहले भी चिकित्सा क्षेत्र के लिए विधायक कोष द्वारा पी.बी.एम. हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए 1 करोड़ रुपये एवं रक्त कोष (ब्लड बैंक) के लिए उपकरणों हेतु 50 लाख रुपये दिए गए। यह कार्य पूर्ण भी हो चुके हैं, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिल रही है। उन्होंने विधायक कोष से लगभग दो करोड़ 65 लाख रुपए की अनुशंसा की है। इससे बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में सड़कों, पार्कों, स्कूलों, गौशालाओं, स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक भवन निर्माण जनहित के अनेक कार्य करवाए जा चुके हैं।


Share This News