ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220817 WA0200 मेलों के भंडारों के लिए लेनी होगी अनुमति, डीजे चलाया तो होगी कार्रवाई Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि आगामी दिनों में भरने वाले मेलों के मद्देनजर सभी तैयारियों कर ली जाएं। मेलों के दौरान लगने वालों भंडारों की पूर्व अनुमति संबंधित उपखण्ड अधिकारी से लेनी होगी। यह भी सुनिश्चित करना होगा कि भंडारे मुख्य सड़क से थोड़े दूर लगें। उन्होंने कहा कि मेलों के दौरान डीजे के साथ पैदल यात्रा नहीं की जा सकेगी। ऐसा करने पर डीजे जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक उपखण्ड अधिकारी अपने क्षेत्र के सभी मेला स्थलों का निरीक्षण कर लें तथा संबंधित विभागों के माध्यम से सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित कर ली जाएं। इस दौरान मेलों से पूर्व सड़क दुरूस्तीकरण, मेडिकल टीम तैनातगी, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था संधारण, पेयजल सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
जिला कलक्टर ने जलदाय, विद्युत, चिकित्सा, सार्वजनिक निर्माण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के उपखण्ड स्तरीय बिंदुओं पर चर्चा की तथा कहा कि प्रत्येक अधिकारी आपस में तालमेल रखते हुए कार्य करें, जिससे आमजन के हित से जुड़े कार्यों का समयबद्ध क्रियान्वयन किया जा सके। उन्होंने राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की तथा कहा कि इनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान गैर खातेदारी से खातेदारी, अतिक्रमण, सीमाज्ञान, रास्तों से जुड़े प्रकरणों पर चर्चा की गई।आज उनकी अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
इस दौरान उन्होंने कहा कि लम्पी स्किन डिजीज के प्रसार पर प्रभावी अंकुश के मद्देनजर सभी अधिकारी पूर्ण गंभीरता से कार्य करें। प्रत्येक उपखण्ड अधिकारी अपने क्षेत्र के पशुपालन विभाग के नोडल अधिकारी से पूर्ण समन्वय रखें तथा यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी दवाइयों की कमी नहीं रहे। जागरुकता के लिए सघन गतिविधियां संचालित की जाएं। उन्होंने कहा कि मृत गोवंश का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा इसकी दैनिक रिपोर्ट उपलब्ध करवाई जाए। नियंत्रण कक्ष एक्टिव मोड पर रहें तथा रोगग्रस्त गोवंश के आइसोलेशन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओमप्रकाश सहित राजस्व एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


Share This News