ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220814 WA0313 शहर कांग्रेस की विशाल पैदल तिरंगा यात्रा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने यशपाल गहलोत के नेतृत्व में आजादी की गौरव यात्रा के तहत 75 किलोमीटर की यात्रा विशाल पैदल तिरंगा यात्रा के साथ सम्पन की।
पैदल यात्रा एम एम खेल मैदान से शुरू हुई जो की शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए पब्लिक पार्क स्थित स्थित शहीद स्मारक पर संपन हुई।

पदयात्रा के समापन पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा की कांग्रेस संघर्ष का दूसरा नाम है और भारत देश को आजाद करवाने से लेकर विपतियो से उबारने में कांग्रेस ने सदा संघर्ष किया और आज तक देश को सुरक्षित रखा है आगे भी कांग्रेस इस देश की एकता और अखदंता को बनाए रखने के लिए संघर्ष करने में पीछे नहीं हटेगी

काबिमा मंत्री डॉ.बी.ड़ी. कल्ला ने कहा की कांग्रेस पार्टी ने सदा देश की महफूजी और मजबूती के लिए कार्य किया है इसके कार्यकर्ता और नेता वतन के लिए अपनी जान देने से भी पीछे नहीं हटते ऐसे पार्टी के होते भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था air संवैधानिक अधिकारों को तोड़ना किसी भी संगठन या समूह के बूते की बात नही।
काबिना मंत्री रामेश्वर डूडी ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और देश के गौरवमई इतिहास में कांग्रेस का अमूल्य योगदान है और आज जिस तरह देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करने का काम हो रहा है उसको कांग्रेस कभी होने नही देगी आजादी के 75 वर्ष की आप सभी को हार्दिक बधाई।

तिरंगा गौरव पदयात्रा को सफल करवाने में अभिषेक पंवार, रवि पारिक, विकास तंवर, शिव गहलोत, ललित तेजस्वी,दिलीप बांठिया, रामनिवास कूकना, धनपत चायल, हुकुमचंद जी, महेंद्र देवड़ा, शेर सिंह, टिंकू भाटी, हरिशंकर पंवार, मनोज किराडू गौरीशंकर गहलोत, आजम अली, अभिजीत पंवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पदयात्रा को राज्य मंत्री मदनगोपाल मेघवाल, राज्य मंत्री डूंगरराम गेदर, प्रदेश सचिव हाजी जिया उर रहमान, गजेंद्र सिंह सांखला, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, रमजान अली कचवा, आनंद सिंह सोढा, जवाहर बाल मंच के अरुण व्यास ने भी संबोधित किया।

इस पदयात्रा में तीज का व्रत होने के बावजूद भी महिला कांग्रेस नेत्रियां विशेष रूप से संपूर्ण यात्रा में पैदल चल कर कांग्रेस जनों का उत्साह वर्धन कर रही थी
पदयात्रा में जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारी गण अग्रिम संगठनों विभागों प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पदाधिकारी कांग्रेसी पार्षद सहित कांग्रेस के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल थे।


Share This News