ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220511 111942 33 भारत के 8 हज़ार धनी इस साल देश छोड़कर विदेश बसेंगे! इस साल सर्वाधिक होगा पलायन ? Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज, नई दिल्ली। भारत छोड़कर विदेश बसने वालों की तादाद लगातार बढ़ रही है। इसमे बेरोजगार युवा भी है। इस बारे में अमीरों को विदेशों का वीजा दिलाने में मदद करने वाली कंपनी हेनली ऐंड पार्टनर्स की रिपोर्ट कहती है कि इस साल आठ हजार से ज्यादा धनी लोग भारत छोड़ विदेशों में बस जाएंगे। हेनली ग्लोबल सिटिजंस रिपोर्ट कहती है कि भारत उन टॉप 10 देशों में शामिल है जहां के सबसे ज्यादा अमीर लोग 2022 में देश छोड़ विदेशों में बसने की तैयारी कर रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक इन धनी लोगों के सबसे पसंदीदा ठिकाने हैः यूएई, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, इस्राएल, स्विट्जरलैंड, अमेरिका, पुर्तगाल, ग्रीस, कनाडा और न्यूजीलैंड। तीन देश ऐसे हैं जिनमें अमीरों ने विशेष दिलचस्पी दिखाई है. वे हैं माल्टा, मॉरिशस और मोनैको।

अमीरों के पारंपरिक ठिकाने रहे ब्रिटेन और अमेरिका अब पसंदीदा देशों की सूची से बाहर हो चुके हैं. यहां के अमीर लोग भी पलायन कर रहे हैं. 2022 में 1,500 ब्रिटिश अमीरों के देश छोड़ जाने की संभावना है.

रिपोर्ट के मुताबिक चीन से भी लगभग दस हजार अति-धनी लोग इस साल पलायन कर जाएंगे, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है. देश के बाकी दुनिया से खराब होते रिश्ते और धन बढ़ने में लगातार कमी को इसकी मुख्य वजह बताया गया हैजिन देशों के सबसे ज्यादा धनी लोग विदेशों में बसने की तैयारी कर रहे हैं वे हैं रूस, चीन, हांगकांग, भारत, यूक्रेन, ब्राजील, ब्रिटेन, मेक्सिको, सऊदी अरब और इंडोनेशिया।


Share This News