ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220511 111942 30 जिला मुख्यालय पर ही होगी रीट परीक्षा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली रोकने के लिए शासन-प्रशासन पूरी तरह एक्टिव हो गया है। 23 और 24 जुलाई को आयोजित होने वाली रीट परीक्षा अब जिला मुख्यालय पर ही आयोजित की जाएगी। इस दौरान सिर्फ उन्हीं केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन होगा। जहां इससे पहले UPSC और RPSC की ओर से भर्ती परीक्षा का सफल आयोजन हो चुका हो। मुख्य सचिव उषा शर्मा की अध्यक्षता में हुई रीट परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक में यह फैसला लिया गया।

पिछले साल सितंबर में आयोजित रीट भर्ती परीक्षा धांधली के बाद रद्द हो गई थी। जिसकी वजह से सरकार की देशभर में काफी किरकिरी हुई थी। ऐसे में इस बार सिर्फ जिला मुख्यालय पर ही परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। जबकि दूसरे राज्यों से आने वाले उम्मीदवारों के लिए जयपुर जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, बीकानेर और अजमेर संभाग मुख्यालय पर परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। जहां हर मुख्यालय पर एक लाख अतिरिक्त उम्मीदवारों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी।
बता दें कि शिक्षा विभाग द्वारा राजस्थान में इस बार 46,500 पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 16 लाख पल से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इसमें लेवल-1 की 15 हजार, जबकि लेवल-2 के लिए 31 हजार 500 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।

राजस्थान में ग्रेड थर्ड टीचर्स के कुल 46,500 पदों पर भर्ती होगी। इसमें लेवल-1 में 15,000 और लेवल-2 के 31,500 पद शामिल है।

लेवल-1 और लेवल-2 के लिए दो चरण में भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पहले चरण की परीक्षा सिर्फ पात्रता के लिए होगी। जबकि दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन टीचर्स के सिलेक्शन के लिए किया जाएगा।

 और 24 जुलाई को आयोजित होने वाली पात्रता परीक्षा का रिजल्ट इसी साल सितंबर तक जारी किया जाएगा।

अगले साल जनवरी में टीचर्स के सिलेक्शन के लिए एक और भर्ती परीक्षा का आयोजन होगा। इसमें सब्जेक्ट के आधार पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।

लेवल-1 और लेवल-2 दोनों की परीक्षा 300 नंबर की होगी। इसके लिए उम्मीदवार को दो घंटे 30 मिनट का वक्त दिया जाएगा।


Share This News