ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20211103 181707 14 दो महिलाओं ने दर्ज करवाये मामले Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में भी अपराध का ग्राफ चढ़ रहा है। दो अलग अलग मामले दर्ज हुए है। एक विवाहिता ने नन्दोई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। अन्य मामले में विवाहिता को मारपीट कर छत्त से नीचे फेंकने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर दो अलग-अलग थानों में मामले दर्ज किए गए है।

बीकानेर की पांचू पुलिस को दुष्कर्म पीडि़ता विवाहिता ने रिपोर्ट दी है। थानाधिकारी विकास विश्नोई ने बताया कि दुष्कर्म पीडि़त विवाहिता का आरोप है कि नन्दोई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जबकि पति व ससुर-सास ने दहेज के लिए उसको प्रताडि़त किया है।

अन्य विवाहिता ने महिला पुलिस थाने को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बाल निकेतन स्कूल के निकट भीनासर में रहने वाले रोहित, कांतिलाल, निर्मला, ललिता व मोनिका पर आरोप लगाया है। रिपोर्ट में विवाहिता ने बताया कि शादी के बाद कुछ दिन तो ठीकठाक रहा, किंतु उसके बाद दहेज को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों की ओर से अलग-अलग डिमांड आनी शुरू हो गई। आरोप है कि जब ससुराल वालों की डिमांड वह पूरी नहीं कर पाई तो उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसको जान से मारने की नीयत से छत्त से नीचे फेंक दिया तथा अभद्रता करते हुए गाली-गलौच भी की।


Share This News