ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220511 111942 15 शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ आंदोलन की राह पर, 16 से आमरण अनशन ** कादम्बरी व्यास का सुयश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ द्वारा 11 सूत्रीय मांग पत्र पर समुचित कार्यवाही नहीं करने पर 16 जून से शिक्षा निदेशालय परिसर में आमरण अनशन की घोषणा की गई है।
संघ द्वारा शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल को 8 जून को आमरण अनशन का नोटिस देकर अवगत कराया जा चुका है। इसमें बताया कि शिक्षा विभाग में मंत्रालयिक संवर्ग की समस्याओं / मांगों के निराकरण के सम्बन्ध में संघ द्वारा दिए गए 11 सूत्रीय मांग पत्र पर शिक्षा प्रशासन एवं राज्य सरकार द्वारा पुख्ता कार्यवाही नहीं किए जाने से विभाग के कार्मिकों में चिन्ता एवं आक्रोश व्याप्त हो गया है।

उल्लेखनीय है कि 11 सूत्रीय मांग पत्र के सम्बन्ध में 26 मई को एक दिवसीय सांकेतिक धरना शिक्षा निदेशालय परिसर में दिया गया था तथा उसी दिन 11 सूत्रीय मांग पत्र में जो मांगे निदेशालय स्तर से निस्तारित हो सकती है उनके सम्बन्ध में आदेश प्रसारित कराने की मांग रखी। साथ ही जो मांगे शासन स्तर की है उनके सम्बन्ध में समुचित सकारात्मक प्रस्ताव शासन को भिजवाने की मांग की गई थी।
यह भी स्पष्ट किया गया था कि उपरोक्त कार्यवाही एक सप्ताह में नहीं की गई तो मजबूर होकर कठोर आन्दोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे। के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने बताया कि नोटिस में शिक्षा निदेशक को अवगत करवा दिया गया है कि 11 सूत्रीय मांग पत्र पर 15 जून तक कार्रवाई कर संगठन को सूचित नहीं करने की स्थिति में 16 जून (गुरुवार) से शिक्षा निदेशालय परिसर में आमरण अनशन प्रारम्भ कर दिया जाएगा । जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार एवं शिक्षा प्रशासन की होगी। प्रदेशाध्यक्ष गिरजा शंकर आचार्य ने बताया कि आमरण अनशन के नोटिस की प्रति शिक्षा मंत्री डॉ.बी.डी. कल्ला व अतिरिक्त मुख्य सचिव (शिक्षा) को भी तत्काल कार्रवाई हेतु भेज दी गई है। **

Thar post । बीकानेर की सुश्री कादंबरी व्यास के सहायक जनसंपर्क अधिकारी चयन होने पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सह संयोजक आपदा प्रबंधन समिति के हनुमान व्यास, वरिष्ठ कांग्रेस सेवादल नरसिंह दास व्यास  शंकर हर्ष गोविंद नारायण व्यास अभिषेक ब्यास ठेकेदार अरुण शर्मा नरेश पारीक महेश स्वामी चंद्रशेखर चुरा अरुण शर्मा जीतू शर्मा आदित्य कल्ला भरत व्यास, गिरिराज इंडियन अरविंद जुगल कृष्ण मुरारी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की।

IMG 20220609 WA0200 शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ आंदोलन की राह पर, 16 से आमरण अनशन ** कादम्बरी व्यास का सुयश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News