ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220609 094714 बीकानेर : सड़क हादसे में 4 की मौत, अन्य घायल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के श्रीडूंगगरढ़ थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल का इलाज बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में चल रहा है। जानकारी मिली है कि बुधवार रात श्रीडूंगरगढ़ नेशनल हाईवे रिलायंस पेट्रोल पंप के पास ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत हुई थी। कार में 6 लोग सवार थे।बताया जा रहा है कि सरदारशहर की तरफ से एक कार बीकानेर की ओर आ रही थी। जबकि ट्रक बीकानेर से जा रहा था। दोनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई है। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ड्राइवर के साथ आगे की सीट पर बैठे दो लोगों की मौत हो गई।

हादसे के कुछ देर बाद ही रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक तीन की मौत हो गई थी। जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। श्रीडूंगरगढ़ थाना प्रभारी वेदपाल श्योराण ने बताया कि मृतक सरदारशहर के हैं। परिजनों को सूचना कर दी गई है।


Share This News