IMG 20211103 181707 2 सिगरेट विवाद मामले में युवक की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post, न्यूज। सामाजिक परिवेश तेज़ी से बदल रहा है। लोग धैर्य खो रहे है। नयाशहर थाना क्षेत्र में चौखूंटी पुलिया क्षेत्र में सिगरेट पी रहे युवक के साथ मारपीट के मामले के बाद भर्ती गंभीर घायल युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने कुछ आरोपियों को राउण्ड कर लिया गया है। नयाशहर थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण के अनुसार जगदीश उर्फ जग्गू नायक सिगरेट पी रहा था। वहां खड़े लोगो से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। तनाव इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक आ गई। घायल अवस्था मे उसे पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया।जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतक के रिश्तेदार विशाल ने नयाशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। चारण ने बताया कि मारपीट का मामला अब हत्या में तब्दील कर दिया गया है।


Share This News