IMG 20220202 004525 49 पुलिस की होली इसलिये हुई रद्द Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। पुलिस की होली रामा- श्यामा वाले दिन होती है। होलिका दहन और खेळणी होली वाले दिन पुलिस अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहती है। बीकानेर सहित प्रदेश की पुलिस धुलंडी वाले दिन कानून एवं शांति व्यवस्था बनाने की दृष्टि से ड्यूटी पर रहती हैं, किंतु उसके अगले दिन यानी रामा-श्यामा को होली मनाती हैं, किंतु इस बार बीकानेर में धुलंडी के दिन हुए डबल मर्डर के बाद पुलिस ने अपनी होली कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है तथा डबल मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में जुटी है। धुलंडी के दिन बजरंग धोरा के पास रहने वाले लोहार परिवार के श्यामलाल लोहार (23) और गिरधारी लोहार (30) शोभासर में अपने मित्रों के साथ होली खेलने के लिए जा रहे थे। शाम करीब 7 बजे रास्ते में कुछ लोगों ने रंग डाला तो उन्हें मना किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में अनबन हो गई। दोनों की हत्या कर दी गई।


Share This News