ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20211108 101650 3 पत्नी ने ही पति को मारा, प्रेमी संग मिलकर बिछाया जाल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर की महाजन पुलिस थाना क्षेत्र में नहर में मिले युवक के शव के मामले में उस वक्त नया मोड सामने आया, जब पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। अब पुलिस के सामने कहानी पूरी तरह से साफ हो चुकी है। कहानी के मुताबिक पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को नहर में डुबोकर मार दिया। महाजन पुलिस थानाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि महाजन पुलिस थाना क्षेत्र में रावतसर के मंसूरी निवासी अमीर खां का शव नहर में मिला था।दिन की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाल पुलिस ने इस मामले में जांच-पड़ताल को आगे बढ़ाया। उधर परिजनों की आशंका के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने उस ऐंगल से मामले की छानबीन की। पुलिस ने इस मामले में समीर उर्फ बिल्ला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला पूरी तरह से साफ हो गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी समीर उर्फ बिल्ला उसकी पत्नी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था तथा दोनों शादी करना चाहते थे। किंतु उनकी शादी में रोड़ा था वह अमीर खां था। इसी दौरान मृतक की पत्नी सुल्ताना महाजन आई हुई थी। जहां प्रेमी के साथ मिलकर अमीर खां को ठिकाने लगाने की साजिश रची तथा उसको महाजन बुलाया। दोनों ने मिलकर अमीर खां को नहर में गिरा दिया। जिससे डूबने से अमीर खां की मौत हो गई। आरोपी समीर उर्फ बिल्ला को पुलिस 5 मार्च को ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब आरोपी महिला सुल्ताना को गिरफ्तार कर उसको न्यायालय में पेश किया गया। जहां उसको न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए है।


Share This News