ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220314 WA0021 युआईटी ने अतिक्रमण के खिलाफ की कार्रवाई, लोगों का फूटा आक्रोश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। बीकानेर की प्रमुख मुरलीधर व्यास कॉलोनी के समीप युआईटी की अतिक्रमण के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद बेघर हुए गरीब मजदूर परिवार में आक्रोश है। सोमवार को यूआईटी प्रशासन के विरोध में सडक़ पर उतर आए। लोगों का आरोप है कि यूआईटी ने बिना किसी सूचना व नोटिस के कार्रवाई की है। सोमवार को करमीसर गांव में फूलनाथ तालाब के पास रहने वाले बेघर हुए गरीब मजदूर परिवारों ने जिला कलक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए कहा कि वर्ष 1962 से ये लोग वहां पर आबाद है तथा स्थानीय ग्राम पंचायत की ओर से पट्टें भी जारी कर रखे है। इसके बावजूद वार्ड 23 फूलनाथ तालाब के पास स्थिति रह रहे लोगों के आशियानों पर यूआईटी प्रशासन ने चार दिन पहले बुलडोजर चलाकर उन्हें बेघर कर दिया।तकरीबन तीन दर्जन से अधिक परिवारों का कहना है कि वे पिछले 30-35 सालों से उस स्थान पर रह रहे है। यूआईटी प्रशासन ने बिना किसी सूचना ही जेसीबी मशिनों से उनके आशियानों को ध्वस्त कर दिया। बता दें कि मजदूर वर्ग से है उनके घरो को तोड़ दिया गया है। जो कि सरासर अन्याय हैइस क्षेत्र में जहां यूआईटी अतिक्रमण समझती है। उसी क्षेत्र में लगभग 100-150 परिवारों को 2013 और उससे पूर्व भी नियमन कर चुकी है तथा इसी क्षेत्र में पूर्व में जब ग्राम पंचायत स्थापित थी उस वक्त भी काफी परिवारों को ग्राम पंचायत द्वारा 1962 से निरन्तर पट्टे जारी किये हुए है। ऐसी स्थिति में गरीब असहाय मजदूर वर्ग के लोग वहां स्थापित है।


Share This News