IMG 20210913 125528 61 पानी की समस्या की लेकर वीरुगिरी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। इन दिनों बीकानेर के सुभाषपुरा क्षेत्र में पानी की भारी किल्लत है मौहल्लेवासियों ने कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों केा इस समस्या को लेकर अवगत कराया लेकिन अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे थे और पानी की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। इससे परेशान होकर मंगलवार को भाजपा नेताओं व स्थानीय लोगों ने मुक्ता प्रसाद नगर के पास लालगढ़ स्टेशन स्थित एक टंकी पर चढ़ गए। अधीक्षण अभियंता दीपक बंसल भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन पानी की सप्लाई से नाराज स्थानीय बाशिन्दें टंकी से नीचे नहीं उतरे।
एक घंटे पानी भी नहीं आ रहा है। चौबीस घंटे पानी के लिए जलदाय विभाग लाइनें डाल रहा है लेकिन सालभर से लाइनें टूटी पड़ी है। खड्‌डे होने से सड़क मार्ग बाधित है। नगर विकास न्यास चाहकर भी यहां सड़कें नहीं बना पा रही क्योंकि जलदाय विभाग ने काम जारी होने का पत्र दिया हुआ है। इंदिरा कॉलोनी और सुभाषपुरा में पानी के साथ बाधित सड़क मार्ग से नाराज भाजपा नेता और स्थानीय लोग टंकी पर चढ़े हैं।
जिला प्रशासन इस घटना के बाद सकते में है। कलेक्टर नमित मेहता के आदेश पर उपखंड अधिकारी व जलदाय विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। आश्वासन दिया जा रहा है कि जल्दी ही पाइप लाइन का काम पूरा हो जायेगा। जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता दीपक बंसल स्वयं बात करने पहुंचे है।


Share This News