IMG 20210921 121829 गाड़ी का टायर फटा, 4 घायल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post, बीकानेर । गाड़ी का टायर फटने ओर पलटने से चार घायल हुए है। मिली जानकारी में बज्जू से जैसलमेर मुख्य सडक़ मार्ग पर जैसलमेर की तरफ जा रही एक पिकअप गाड़ी टायर फटने पर पलट गई। गाड़ी पलटने से चार लोग घायल हो गए। सडक़ पर पिकअप में भरा समान बिखरने से जाम लग गया।
एएसआई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जैसलमेर सडक़ मार्ग पर मुख्य नहर की 1068 आरडी पर चल रही पिकअप गाड़ी का पिछला टायर फट गया जिससे गाड़ी पलटा खा गई। गाड़ी में सवार महेश, खलीराम, दीपक सिंह और बजरंग सिंह घायल हो गए। घायलों को बज्जू में प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर किया गया। इस दौरान पिकअप में भरा सामान सडक़ पर बिखरा गया जिससे रास्ता जाम हो गया।


Share This News