IMG 20210913 125528 38 बीकानेर : सड़क हादसा, दो की मौत / कोरोना की रिपोर्ट से राहत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर संभाग के सूरतगढ़ में आज नेशनल हाईवे 62 पर एक कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत हो गई। जिससे कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह करीब साढ़े 6 बजे हुआ जब श्रीगंगानगर की ओर से आ रही आई टेन कार सड़क पर चल रहे गोवंश को बचाने की कोशिश में सामने से आ रहे ट्रक में जा भिड़ी। हादसा इतना जबरस्त था कि कार में सवार दोनों युवकोंं की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा एक युवक का शव कार में बुरी तरह से फंस गया जिसको निकालने के कटर मशीन का सहारा लेना पड़ा।सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को सूरतगढ़ के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान श्रीगंगानगर के रिद्धि सिद्धि कॉलोनी रवि व जयकिशन के रूप में हुई है ।

बीकानेर में आज सुबह कोरोना की रिपोर्ट जारी हुई। जिसमें 0 पॉजिटिव है।


Share This News