IMG 20210916 WA0093 पीबीएम के जनाना हॉस्पिटल के ऑपरेशन थियेटर में अत्याधुनिक लाइट भेंट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में स्वर्गीय उमराव सिंह की स्मृति में उनकी माता श्रीमती मोहन कंवर, भांजे राणजीत सिंह (राहुल) द्वारा जनाना हॉस्पिटल के ऑपरेशन थियेटर में 50 हजार की लागत की एक ओटी लाइट भेंट की।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश चन्द्र आर्य ने बताया कि वर्तमान में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में ऑपरेशन थियेटर की जो लाइट है, वो हॉस्पिटल की स्थापना के समय से लगी हुई है, जिसकी रोशनी का प्रभाव कम होने लगा था। दानदाता द्वारा दी गई अत्याधुनिक हैलोजन लाइट है। इस लाइट की रोशनी में ऑपरेशन का कार्य सुगमता से किया जा सकेगा।


Share This News