ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210913 125528 20 खाजूवाला -फायरिंग का आरोपी गिरफ्त में Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। खाजूवाला में आखिर फायरिंग के आरोपी को पुलिस ने काबू में ले लिया। श्रीगंगानगर पुलिस थाने से रविवार रात संतरी को धक्का देकर फरार हुए फायरिंग के आरोपी को पुलिस ने देर रात खाजूवाला में धर दबोचा। इसके लिए पुलिस ने प्लानिंग और कोर्डिनेशन के साथ जाल बिछाया। खास बात यह है कि आरोपी के परिवार के लोग भी पुलिस के साथ थे। उन्होंने पूरा सहयोग दिया और आरोपी को पकडऩे में पुलिस कामयाब रही। करीब चौबीस घंटे तक पुलिस की नींद उड़ाए रखने वाले इस व्यक्ति पर पिछले दिनों घड़साना की पुरानी मंडी के शराब ठेके के सामने रावला के एक शराब ठेका संचालक और उसके दोस्त पर फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस ने उसे इसी आरोप में गिर तार किया था। इसी दौरान यह संतरी को धक्का देकर थाने से फरार हो गया था।
आरोपी रवि नायक पुत्र ताराचंद रविवार रात थाने से फरार होने के बाद अलग-अलग वाहनों से लि ट लेते हुए खाजूवाला पहुंच गया। इधर पुलिस ने भी आरोपी के फरार होते ही उसे पकडऩे के लिए चार टीमों का गठन किया। इसमें रावला और घड़साना के सीआई सहित कई पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया। इन टीमों ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। मुखबिरों को एक्टिव किया। लगातार प्रयासों के बाद आरोपी के खाजूवाला में होने की सूचना मिली।
आरोपी के परिजन पुलिस टीम के साथ कोर्डिनेशन बनाए हुए थे। पुलिस टीम को जब आरोपी के खाजूवाला में होने की सूचना मिली तो उन्होंने आरोपी के परिजनों से संपर्क किया। परिजनों को उस जगह भेजा गया जहां आरोपी छिपा था। वहां परिजनों को देख आरोपी मौके से भागा नहीं। वे उसे लेकर आए तथा रावला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ थाने से फरार होने के आरोप में एक और मामला दर्ज करेगी।
आरोपी रवि नायक को फायरिंग के एक मामले में पकड़ा गया था। पिछले दिनों घड़साना के पुरानी मंडी में रावला के शराब ठेकेदार दलीपसिंह शेरगिल और उसके साथी इंद्रजीतसिंह मेघवाल पर रात के समय मोटरसाइकिल सवार युवकों ने फायरिंग कर दी थी। फायरिंग में इंद्रजीतसिंह मेघवाल घायल हो गया था। उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसी मामले में पुलिस ने रवि नायक को गिर तार किया था। रवि शनिवार रात पुलिस थाने में खाना खाने के बाद फरार हो गया था। उसने तबीयत खराब होने की शिकायत करते हुए खुले में बैठाने का आग्रह किया था। खाना खाने के बाद वह बर्तन धोने के लिए नल पर गया तथा उसी समय मौका पाकर संतरी को धक्का देकर फरार हो गया था।


Share This News