ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210718 WA0144 पुष्करणा सखी ने मनाई अपनी पहली वर्षगाँठ Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। पुष्करणा समाज की देश विदेश की आठ हजार पाँच सौ महिलाये कोरोना जैसी महामारी के बीच सोशल मीडिया द्वारा संगठित होकर सामाजिक सरोकार के कार्य लगातार कर रही है। बीकानेर की अर्चना थानवी व फलौदी की चन्द्रकला बोहरा ने मिलकर 18 जुलाई को एक ग्रुप की स्थापना की जोधपुर की काजु पुरोहित औऱ मुम्बई की जया व्यास बोहरा ने इनका साथ दिया जिसका मुख्य मकसद समाज की देश भर में ही नही विदेशो में बसने वाली महिलाओ को संगठित कर समाज के उत्थान हेतु कार्य करना है। बीकानेर ग्रुप संचालिका राजकुमारी व्यास ने बताया कि ग्रुप की प्रथम वर्षगाँठ पर रानी बाजार स्थित उत्सव रेस्टोरेंट में एक कोरोना गाइड को ध्यान में रखते हुए महिलाओ का स्नेह मिलन आयोजित किया गया । माँ उष्ट्वाहिनी की अर्चना कर दीप प्रज्वलित किया गया। इस कार्यक्रम में फलौदी पुष्करणा महिला मंडल अध्यक्ष चन्द्रकला बोहरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। चीफ एडमिन अर्चना थानवी व कार्यक्रम संयोजिका राजकुमारी व्यास ने साड़ी श्री फल व मोतियों की माला से उनका स्वागत किया। बोहरा ने अपने संबोधन में नकारात्मक माहौल में सकारात्मक की ओर पुष्करणा समाज की इन महिलाओ ने एक बेहतरीन कदम की सराहना की और सफलता पूर्वक अपने मकसद में कामयाब के एक साल के पूर्ण होने पर बधाई दी। इस अवसर पर कई मनोरंजक खेलो का आयोजन भी किया गया साथ ही विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। स्नेह मिलन में उपस्थित समस्त महिलाओ को उपहार प्रदान किये गए व राजकुमारी व्यास के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पुष्करणा सखी चीफ एडमिन की तरफ से सम्मानित किया गया। महिलाओ ने एक जुट होकर समाज मे व्याप्त बुराइयों को दूर करने का संकल्प लिया। सभी ने धूमधाम से केक काटा और पुष्करणा सखी की प्रथम वर्षगाँठ बड़े ही उल्लास से मनाई।


Share This News