ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 131 कोरोना - समय पर करें टीबी रोग की पहचान - डॉ सोनी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

पोस्ट कोविड रोगियों की जांच कर समय पर करें टीबी की पहचान – डॉ सोनी
एसटीएफ की बैठक में की गई चर्चा
Thar पोस्ट, बीकानेर,18 जुलाई। गत डेढ़ वर्षों में कोविड प्रभाव के मद्देनजर सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के श्वसन रोग विभाग द्वारा पोस्ट कोविड रोगियों में टीबी की आशंकाओं को समय पर पहचानने हेतु एएफबी और टीआरयूएनएटी के लिए थूक की जांच करने की सलाह दी गई है।सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के रेस्पिरेटरी मेडिसिन के प्रोफेसर और एचओडी व
राजस्थान एसटीएफ के अध्यक्ष डा गुंजन सोनी ने बताया कि कोविड उपचार में स्टेरॉयड की उच्च खुराक का उपयोग, एच / ओ बुखार, खांसी, वजन कम होना आदि के कारण रेडियोलॉजिकल घाव जैसे लक्षण टीबी का सूचक है। इसके लिए थूक की जांच की जानी चाहिए।
डॉ सोनी ने बताया कि जूम बैठक के माध्यम से एमडी एनएचएम और एसटीओ के साथ बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा की गई और मेडिकल कॉलेज के सभी एचओडी, नोडल अधिकारी और डीटीओ को इस मामले में अपने स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करने की सलाह दी गई है।


Share This News