ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210717 WA0099 महिला उत्थान सम्पूर्ण समाज का दायित्व : डॉ मेघना शर्मा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post बीकानेर। एमजीएसयू बीकानेर के सेंटर फॉर विमेंस स्टडीज की डायरेक्टर डॉ मेघना शर्मा ने गुरुग्राम हरियाणा के राजकीय महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग की ओर से आयोजित राष्ट्रीय वेबिनार के समापन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि महिला उत्थान समस्त समाज का दायित्व है व सभी वर्गों को साथ मिलकर इस दिशा में काम करना होगा, तभी इसकी दशा व दिशा बदलेगी। इतिहास इस बात की गवाही देता है कि आधुनिक काल में चिंतकों व समाज सुधारकों ने अपनी लेखनी, अपने सुधार कार्यक्रमों और अपनी बुलंद आवाज़ के माध्यम से महिला को सशक्त कर समाज व राष्ट्र निर्माण की बात कही थी जिसमें महर्षि दयानंद सरस्वती स्वामी, विवेकानंद और स्वतंत्रता पश्चात डॉ बी आर अंबेडकर शामिल रहे।
इससे पूर्व भारत में महिला सशक्तिकरण मुद्दे एवं चुनौतियां विषय पर आयोजित राष्ट्रीय वेबीनार में प्राचार्य डॉ मनीषा चौधरी ने समस्त अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन सचिव डॉ रेनू ने बताया कि देश भर से संगोष्ठी में विद्यार्थियों व शोधार्थियों ने पत्र वाचन किया जिससे नारी जागरण विषय के नए आयाम उभर कर सामने आए।
डॉ मेघना के अतिरिक्त वेबीनार में गुरुग्राम से प्रो. भूप सिंह गौर, जम्मू से प्रो. विश्व रक्षा और रोहतक से प्रो. कंवर चौहान ने भी विषय सम्बन्धी विचार व्यक्त किए।


Share This News