ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210713 WA0132 जलदाय मंत्री ने किया ट्यूबवेल का लोकार्पण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post बीकानेर। जलदाय मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने मंगलवार को रंगोलाई महादेव मंदिर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बीकानेर की वर्ष 2052 की पेयजल आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए विभाग द्वारा लगभग 600 करोड रुपए के कार्य करवाए जाएंगे, यह कार्य शीघ्र प्रारंभ होंगे। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत अब तक प्रदेश के बीस लाख से अधिक घरों में पेयजल कनेक्शन कर दिया गया हैं। वर्ष 2024 तक सभी वंचित घरों तक पहुंचने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि परंपरागत जल स्त्रोतों के संरक्षण के साथ नए ट्यूबवेल बनाने की दिशा में भी तेजी से कार्य हो रहा है। प्रत्येक व्यक्ति तक गुणवत्ता युक्त पेयजल पहुंचे, यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सरकार इसके लिए पूर्ण प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उपलब्ध पानी का न्यायसंगत उपयोग करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इसे समझते हुए बूंद-बूंद पानी बचाने के प्रयास किए जाएं।
स्विच ऑन कर किया उद्घाटन
इससे पहले जलदाय मंत्री ने स्विच ऑन कर ट्यूबवेल का उद्घाटन किया तथा सबसे पहले भगवान शिव को जल अर्पित किया। उन्होंने कहा कि यहां ट्यूबेल बनने से आसपास के निवासियों के लिए पेयजल की समस्या नहीं रहेगी। उन्होंने मंदिर परिसर में अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय शर्मा, अधीक्षण अभियंता दीपक बंसल, विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता ए. के. गोयल आदि मौजूद रहे।

IMG 20210713 WA0131 जलदाय मंत्री ने किया ट्यूबवेल का लोकार्पण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News