ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210711 WA0081 निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर के दूसरे चरण का आगाज हुआ Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। फ्लोरल हॉस्पिटल बीकानेर एवं रोट्रेक्ट क्लब बीकानेर के संयुक्त तत्वाधान में बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया के सान्निध्य में निशुल्क हड्डी चेकअप कैंप के दूसरे चरण का आगाज हुआ , कैंप की विधिवत शुरुआत भगवान गणपति के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर के की गई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव यूथ क्लब के अध्यक्ष अनिल कल्ला, विशिष्ट अतिथि कोडमदेसर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष जेठाराम गहलोत रहे ।
अध्यक्ष प्रशांत कल्ला ने बताया कि इस चेकउप कैम्प में 203 मरीजो का रजिस्ट्रेशन किया गया और इन मरीजों का चेकअप अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पंकज मोहता द्वारा देखा गया । साथ ही इस कैम्प मे परामर्श ,एक्स-रे चेकअप ,तथा घुटने के लिए पीआरपी थेरेपी निशुल्क रही प्रकल्प संयोजक रोहित पचीसिया , नितेश स्वामी ने बताया कि डॉक्टर पंकज मोहता की देख रेख में यह कैम्प आगे भी जारी रहेंगे ।इस सेवा प्रकल्प में रोट्रेक्ट क्लब से पूर्व अध्यक्ष विनय हर्ष,ओम् प्रकाश सांगलिया,डॉक्टर आशिष सोलंकी ,पवन पचीसिया ,डूगरमल प्रजापत , सावन पारीक,शुभम हर्ष, आशीष अग्रवाल ,गौरव गोस्वामी, प्रद्युमन पुरोहित , निपुन राठी,भवानी शंकर,अर्जुन पंचारिया , मेहुल पुरोहित ने अपनी सेवा दी


Share This News