

Thar पोस्ट। बीकानेर के जेएनवीसी थाने में एक युवक ने 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जेएनवीसी थाना क्षेत्र में रहने वाले कृष्ण सिंह राठौड़ ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि दो भाई डेवलपर्स प्राईवेट लिमिटेड के डायरेक्टर निर्मल कामरा ने उससे 15 लाख रुपये लेकर वापस नहीं देने का मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि कृष्ण सिंह के अनुसार निर्मल ने उससे 15 लाख रुपये थे शर्त थी कि निर्मल निश्चित समय उसको रकम देगा या आवास योजना का एक प्लॉट उसके नाम करेगा। लेकिन आरोपी निर्मल ने ना ही पैसे लौटाए और ना ही प्लॉट दिया। पुलिस ने आरोपी निर्मल के खिलाफ धारा 420 व 406 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।










