IMG 20210611 WA0130 नन्हे हाथों को काम नहीं किताबे दो Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। आर.एल.जी फाउंडेशन द्वारा विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के उपलक्ष में शहर की कच्ची बस्तियों में जाकर बच्चों व उनके अभिभावकों को बाल श्रम ना करवाने व बाल शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।संस्थान की डायरेक्टर डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा बाल श्रम को रोके बिना अधूरी है देश की तरक्की| महामारी के परिणाम स्वरूप लोगों की आर्थिक स्थिति पर बहुत प्रभाव पड़ा और दुर्भाग्यपूर्ण सबसे पहले पीड़ित बच्चें हुए पर उन्हें खाने, रहने व नाम मात्र रूपये देने के नाम पर बाल श्रम में धकेला जा रहा है जो पूर्णतया अपराध है।इसे रोकने व शिक्षा का जीवन में महत्व बच्चों और उनके माता-पिता को हमने समझाने का प्रयास किया।
संस्था के सचिव सौरभ बंसल ने बच्चों को महामारी से बचाव के तरीके समझाये।
डॉ.गुप्ता ने बताया कि संस्थान द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए कॉपी, किताबों के साथ मास्क,कपड़े व खाद्य पदार्थ इत्यादि भी वितरित किए गए। इस अवसर पर महामंत्री रमेश सियोता,राजेश गुप्ता, महक, तनय आदि भी उपस्थित रहे।


Share This News