ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210611 095430 एक साल बाद पर्यटकों के लिए खुल रहे ये देश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। कोरोना की मार झेल चुके अनेक देश अब 1 साल बाद खुल रहे है। कुछ पाबंदियों के साथ 1 साल के बाद धीरे-धीरे यूरोप के देश के खुले है। इसमें फ्रांस ,स्पेन, इटली, जर्मनी सहित अन्य देश शामिल है। अमेरिकन और अन्य सैलानियों के लिए करीब एक साल के बाद यूरोप में अनलॉक प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन पर्यटकों को थोड़ा धैर्य रखना होगा क्योंकि धीरे-धीरे नियमों को ध्यान में रखते हुए सब कुछ सामान्य किया जा रहा है।दुनिया भर में कोरोना महामारी का हॉटस्पॉट रहा था यूरोप । यहाँ के अनेक देशों को केवल पर्यटन से बड़ा राजस्व मिलता है। यूरोप के इन देशों में जैसे-जैसे टीकाकरण रफ्तार पकड़ रहा है, वैसे-वैसे महामारी फैलने की रफ्तार भी अब धीमी होती जा रही है। यहां पर कई देश घूमने-फिरने पर लागू प्रतिबंधों को हटा चुके हैं और हटा रहे हैं। यहां पर 30 में से 20 देश अनलॉक हो रहे हैं। कुछ देशों में शर्तों के साथ विभिन्न गतिविधियां शुरू भी हो गई है। कोरोना की सबसे ज्यादा मार झेलने वाले इटली, स्पेन और फ्रांस में होटल, रेस्त्रां, पर्यटन स्थल और अंतरराष्ट्रीय यात्राओं को नियमों के मुताबिक खोला जा रहा है। हालांकि यू के, यूरोपियन संघ का हिस्सा नहीं है। ब्रिटेन में कोरोना के मामले फिर से बढ़ रहे है इसके चलते अन्य देशों ने ब्रिटेन के नागरिकों और फ्लाइट्स पर रोक लगा दी है। यहाँ लॉक डाउन हटाने पर नए सिरे से विचार किया जा रहा है।


Share This News