ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 139 सालासर गांव में घर घर काढ़ा वितरण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। विप्र फाउंडेशन,बीकानेर शहर द्वारा वैश्विक कोरोना महामारी के दूसरे चरण में रविवार को सातवां शिविर ग्राम पंचायत नाईयो की बस्ती के अंतर्गत सालासर गांव आयुर्वेद काढ़ा घर घर पिलाया गया । विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि गाँव के लोगो मे आयुर्वेद काढ़ा ग्रहण करने में भारी उत्सुकता नजर आई और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की ललक । विफा के महामंत्री योगेश बिस्सा ने बताया कि गाँव के शिव मंदिर में आयुर्वेद चिकित्सक डॉक्टर इरशाद रफीक की देखरेख में काढ़ा बनाकर राजेन्द्र ओझा(नुकरा महाराज) के सान्निध्य में घर घर समझाइश के साथ वितरण किया गया । आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में विफा के सचिव छोटूलाल चुरा,के सी ओझा,विफा महिला प्रकोष्ठ की जिला सचिव श्रीमती सीमा पारीक,कमल किशोर ओझा,बलु छंगाणी का विशेष सहयोग रहा ।घर घर काढ़ा वितरण के साथ कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की ग्रामीणों से समझाइश की गई । Tp न्यूज़। युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव श्री अरुण व्यास द्वारा 1000 जरूरतमंद परिवारों मैं सूखा राशन वितरण के संकल्प के साथ शुरू किये गए अभियान के तहत आज लगातार तीसरे दिन भी राशन किट का वितरण किया गया। युवा नेता अरुण व्यास ने बताया कि पहले दिन पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर 200 परिवारों मैं राशन किट का वितरण किया गया तथा दूसरे दिन 80 परिवारों व तीसरे दिन 95 परिवारों मैं सूखा राशन किट का वितरण किया गया तथा अब तक कुल 375 राशन किट का वितरण किया जा चुका है साथ ही हमारे द्वारा संचालित “जनता रसोई” के माध्यम से लगातार 21वे दिन भी भोजन वितरण का क्रम जारी रहा एंव अब तक हमारे द्वारा 8000 से ऊपर भोजन के पैकेट का वितरण किया जा चुका है। वितरण मैं मुख्य रूप से नरनारायण स्वामी,विजयप्रकाश भादाणी,श्यामसुंदर किराडू,राजा जोशी,अनिरूद्ध पुरोहित,अमित कालरा, हरीश सोनी,गर्वित व्यास,जसवंत सिंह,विकास चांवरिया, भवानी आसेरी,रणविजय बोहरा व मुरली किराडू आदि सक्रिय रहे।

बीकानेर जिला उद्योग संघ चलाएगा ब्लेक फंगस जागरूकता अभियान मंत्री कल्ला ने किया पोस्टर विमोचन
कोरोना वायरस महामारी के हर दिन बढ़ते नए मामलों ने देशभर में कोहराम मचा रखा है | संक्रमण की दूसरी लहर से अभी लोगों को राहत मिली भी नहीं है कि अब एक और खतरा सामने आकर खड़ा हो गया है | कोरोना महामारी के बीच देश में एक नए जानलेवा रोग ने दस्तक दी है | लोगों की जान की दुश्मन बन रही इस बीमारी का नाम म्यूकोरमाइसिस है, जिसे ब्लैक फंगस भी कहा जा रहा है और बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा ब्लेक फंगस महामारी से आमजन को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान की शूरूआत की गई है वो एक सराहनीय पहल है ये शब्द ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने ब्लेक फंगस जागरूकता अभियान के पोस्टर विमोचन के अवसर पर कहे | बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि ब्लेक फंगस बीमारी का मुख्य कारण ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन का सही तरह से उपयोग होना, मशीन में डिस्टिल्ड वाटर, आरओ वाटर या पानी को उबालकर वापस ठंडा कर प्रयोग करना चाहिए, पुरानी रबड़ ट्यूब नेजल केनुला हटाकर नई ट्यूब काम में लेनी चाहिए, कपड़े के मास्क बाहर से आते ही तुरंत धोकर धुप में सुखाने चाहिए, उपयोग में ली जाने वाली सब्जियों को साफ़ पानी या फिटकरी से धोकर काम में ली जानी चाहिए, फ्रिज के दरवाजों में लगे रबड़ को समय समय पर साफ़ करते रहें, ऑक्सीजन लेवल सामान्य होने पर बिना डॉक्टर की सलाह के स्टेरॉयड ना लें, कोरोना से ठीक हुए रोगियों को रोज बिस्तर की चादर एवं तकिये के कवर धोने चाहिए |
इस अवसर पर होटल उद्योग उत्थान संस्थान के अध्यक्ष मो. सलीम सोढा, सचिव डॉ. प्रकाश ओझा, विनोद गोयल, निर्मल पारख, राजकुमार पचीसिया, अशोक बिट्ठू, किशन मूंधड़ा, मनमोहन गहलोत आदि उपस्थित हुए।L

IMG 20210523 WA0150 सालासर गांव में घर घर काढ़ा वितरण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
IMG 20210523 WA0211 सालासर गांव में घर घर काढ़ा वितरण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
IMG 20210523 WA0201 सालासर गांव में घर घर काढ़ा वितरण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News