ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210522 WA0122 ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्ला ने डोर टु डोर वितरित किया आयुर्वेदिक काढ़ा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। ऊर्जा तथा जन स्वास्थ्य एवं अभियान्त्रिकी मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने शनिवार को मोहता चौक क्षेत्र में डोर टु डोर पहुंचकर आमजन को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया। आयुर्वेद विभाग तथा विप्र फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ. कल्ला ने कहा कि यह काढ़ा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला है। उन्होंने आंवला, हरड़, बहेड़ा सहित विभिन्न आयुर्वेदिक औषधियों के गुणों के बारे में बताया तथा आयुर्वेद विभाग और विप्र फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संक्रमण के दौर में इनके द्वारा मानवता की रक्षा के लिए कार्य किए जा रहे हैं। ऐसे सतत प्रयासों के सकारात्मक परिणाम आएंगे। उन्होंने परहित को सबसे बड़ा धर्म और दूसरों को पीड़ा पहुंचाने को सबसे बड़ा पाप बताया।
डॉ. कल्ला ने कहा कि इन सभी प्रयासों के साथ प्रत्येक व्यक्ति को पूर्ण सतर्कता रखनी जरुरी है। सभी मास्क लगाएं, आवश्यक दूरी रखें तथा कोरोना एडवाइजरी की पालना करें। उन्होंने कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण करवाने का आह्वान किया। साथ ही लॉक डाउन की गाइडलाइन की पालना का सन्देश दिया। उन्होंने कहा कि अब तक कि सख्ती से कोरोना के नए और एक्टिव मामलों में कमी आई है। हमें इस सतर्कता को सतत रूप से बनाए रखने की जरूरत है।जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने बूंद-बूंद पानी के सदुपयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि अब तक की सबसे लंबी नहरबंदी के मद्देनजर उपलब्ध पानी का प्रभावी वितरण किया जा रहा है। प्रत्येक व्यक्ति इसका संयमित उपयोग करे। उन्होंने शहरी क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ीकरण के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया।
विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष रामकुमार व्यास ने बताया कि संस्था द्वारा घर-घर काढ़ा वितरण का अभियान नियमित रूप से चलाया जा रहा है। महामंत्री योगेश बिस्सा ने बताया कि डोर टु डोर काढ़ा वितरण के साथ मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा कोरोना से बचाव की अपील से सम्बंधित पेम्पलेट्स भी वितरित किए जा रहे हैं। इस दौरान नारायण पारीक, छोटूलाल चूरा, पार्षद दुर्गादास छंगाणी, रमेश व्यास, के.सी. ओझा, सुनील बांठिया, आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. रमेश सोनी, डॉ. सुधांशु व्यास, डॉ. इरशाद रफीक, डॉ. कौशल्या सेन, डॉ. जितेंद्र भाटी आदि मौजूद रहे।

Tp न्यूज़। ऊर्जा तथा जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ बी. डी. कल्ला ने शनिवार को कोविड प्रोटोकॉल की पालना करते हुए जनसुनवाई की। इस दौरान आमजन ने अपनी समस्याएं ऊर्जा मंत्री के समक्ष रखीं, जिन पर डॉ. कल्ला ने सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। डॉ. कल्ला ने कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के मद्देनजर आमजन से एडवाइजरी की पालना करने की अपील की और कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझे। अतिआवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले। इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करें। अगले कुछ दिनों की सावधानी से कोरोना पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा। जनसुनवाई के दौरान आमजन ने पानी, बिजली और सड़क से जुड़े प्रकरणों के निस्तारण के लिए परिवाद प्रस्तुत किए। जिनके निस्तारण के निर्देश डॉ. कल्ला ने दूरभाष पर सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। उन्होंने जनसुनवाई के लिए आए लोगों को कोविड टीकाकरण के लिए प्रेरित किया और मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 31 मई तक पंजीकरण करवाने का आह्वान किया।


Share This News