ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 127 13 साल बाद हुआ यह..कि सभी दंग रह गए Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

13 साल बाद परिवार से मिला गुमशुदा बालक
Thar पोस्ट, बीकानेर। पांच वर्ष की आयु से अपने परिवार से लापता हुआ एक बालक का आखिरकार शुक्रवार को अपने परिवार से मिलाप हो ही गया। जिसे पाकर परिवार वालों के आंसू छलक पड़े। राजकीय संक्षेप्रण एवं किशोर गृह के अधीक्षक डॉ अरविन्द आचार्य ने बताया कि किशोर गृह में आवासित देखभाल एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बालक दीपक को बालिग होने पर उसके परिवारजनों को मसानजौर(झारखंड)सुपुर्द किया गया। आचार्य ने बताया कि दीपक 5 वर्ष की आयु से अपने घर से लापता था। जिसे 2 वर्ष पहले बीकानेर चाइल्डलाईन के जरिये बाल कल्याण समिति के आदेश पर किशोर गृह में प्रवेश दिया गया। इस दौरान बालक की नियमित काउसलिंग संस्था के परामर्शदाताओं मोनिका खतूरिया व प्रवेश आचार्य द्वारा की गई। अंतत: 6 मई को मसानजौर के थानाधिकारी चन्द्रशेखर चौबे से इस संदर्भ में संपर्क किया। उनके द्वारा बालक की फोटो एवं अन्य पहचान पत्र के आधार पर मसानजौर में फील्ड सर्वे कर बालक के परिजनों का पता लगाया गया और विडियो कॉलिंग के जरिए बालक के नाना व मामा से पहचान करवाई गई। बालक को 19 मई को किशोर गृह से पुलिस लाइन के गार्ड नरेन्द्र सिंह एवं टीम द्वारा मसानजौर ले जाकर थानाधिकारी जरिए चाईल्डलाइन दुमका के सहयोग से परिवार के सुपुर्द किया गया। आचार्य ने बताया कि इस पुनीत कार्य में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष किरण सिंह तंवर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह,सहायक निदेशक कविता स्वामी,परिवीक्षा अधिकारी राजेश चौधरी के प्रयास सराहनीय रहे।


Share This News