ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210518 WA0245 सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के पूर्व सहायक निदेशक खान का निधन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post, बीकानेर। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के पूर्व सहायक निदेशक श्री फरीद खान का मंगलवार को श्रीगंगानगर में निधन हो गया। श्री फरीद खान 78 वर्ष के थे। कोरोना पाॅजिटिव रिपोर्ट होने के बाद श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां मंगलवार प्रातः लगभग 11.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। श्री फरीद खान जून 1990 से जून 1992 तक बीकानेर में सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे। श्री खान ने सहायक जनसंपर्क अधिकारी के तौर पर सेवाएं शुरू की। उनका अधिकतम पदस्थापन श्रीगंगानगर रहा। सेवानिवृत्ति के बाद वह पत्रकारिता करते रहे। श्री फरीद खान सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में पदस्थापित वरिष्ठ सहायक फिरोज खान के बड़े भाई थे।
श्री फरीद खान के निधन पर सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की गई। इस दौरान सहायक निदेशक हरि शंकर आचार्य, राजेन्द्र भार्गव, विजेन्द्र सिंह, प्रियांशु आचार्य, परमनाथ सिद्ध आदि मौजूद रहे। वहीं श्री फरीद खान के निधन पर विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक मनोहर चावला, दिनेश चंद्र सक्सेना, पूर्व सहायक निदेशक मोहम्मद सलीम, अमर सिंह चौहान, विकास हर्ष, जनसंपर्क अधिकारी शरद केवलिया और भाग्यश्री गोदारा ने भी शोक व्यक्त किया है।


Share This News