ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20201004 005623 1 छोटे बच्चों को भी लगेगा टीका Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। देश में छोटे बच्चों का वैक्सीनेशन जल्दी शुरू होगा। इसके लिए सरकार की ओर से गुरुवार को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया यानी डीसीजीआई ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को 2 से 18 साल के बच्चों पर ट्रायल की मंज़ूरी पर हामी भर दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत बायोटेक की ओर से ये ट्रायल 525 वॉलंटियर्स पर होगा। यह ट्रायल 2 से 18 साल के बच्चों पर होने जा रहा कोवैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल का फेज़ 2 और फेज़ तीन होगा. ट्रायल के दौरान पहली डोज के बाद दूसरा डोज 28 दिन के बाद दिया जाएगा। सरकार अब तीसरी लहर की तैयारी में जुट गई है। इससे पहले दूसरी लहर ने देश के हेल्थ इंफ्रा की पोल खोलकर रख दिया है। पूरे देश में तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। हर रोज 4000 से ज्यादा लोगों की मौत हो रही हैं। 3.50 लाख से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं। जानकारों का कहना है कि भारत में अभी कोरोना की तीसरी लहर भी आने वाली है जो बच्चों पर ज्यादा खतरनाक हो सकती है।
सुप्रीम कोर्ट ने भी किया था सवाल वैज्ञानिकों की चेतावनी के बाद सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से तीसरी लहर की तैयारियों के बारे में पूछा था। जिसके बाद देश की कई राज्य सरकारों की ओर से बच्चों के लिए अलग से अस्पताल बनाने पर काम शुरू कर दिया है। वैसे वैक्सीन पर सभी निगाहें हैं। वैसे दुनिया में बहुत कम देश ऐसे हैं जहां पर बच्चों की वैक्सीन को लेकर काम शुरू हुआ है।अमेरिका में फाइजऱ की वैक्सीन को मंजूरी मिल चुकी है और 12 साल से अधिक उम्र वाले बच्चों लगाई जा रही है।


Share This News