ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 71 उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने कोविड-19 वेक्सीनेशन अकाउंट में दिया एक माह का वेतन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कोरोना की दूसरी लहर के खिलाफ सरकार की मुहिम को मजबूती देने के लिए अपने एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष कोविड-19 में जमा कराने की सहमति दी है। यह राशि राज्य सरकार द्वारा 18-45 वर्ष आयुवर्ग के व्यक्तियों के निःशुल्क वैक्सीनेशन अभियान में मदद करने के लिए उन्होंने स्वेच्छा से दी है।  उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के कुशल नेतृत्व में कोरोना वायरस से बचाव के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के फैसलों के दूरगामी परिणाम प्राप्त होंगे। राज्य में जन अनुशासन पखवाड़ा और लाॅक डाउन आदि के माध्यम से वायरस का फैलाव रोकने के प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि इस विषम परिस्थिति में राज्य सरकार के निर्देशों का पालन करें। अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकले। अति आवश्यक होने पर ही पूरी सावधानी के साथ ही निकलें। सतर्कता और समझदारी से ही कोरोना वायरस से लड़ा जा सकता है।


Share This News