ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 65 रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट को 13 कन्सर्नट्रेट मशीन उपलब्ध करवाई Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

रांका ने कहा- ऑक्सीजन की कमी से किसी की सांसें न थमें, मिले जीवनदान
Thar पोस्ट। आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान के चैयरमेन महावीर रांका की प्रेरणा से भामाशाहों द्वारा रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट को 13 कन्सर्नट्रेट मशीन उपलब्ध करवाई गई। ट्रस्ट के पवन महनोत ने बताया कि पांच मशीन सुमेरमल दफ्तरी परिवार, पांच इन्द्रचन्द, विजयराज, धर्मचन्द, राजेन्द्र कुमार सामसुखा परिवार, दो मुम्बई की अर्ज फाउंडेशन द्वारा तथा एक मशीन टीम महावीर रांका द्वारा रामलाल सूरज देवी रांका चैरिटेबल को सुपुर्द की गई।  महनोत ने बताया कि 11 मशीनें 5-5 लीटर की हैं तथा मुम्बई की अर्ज फाउंडेशन द्वारा दी गई दो मशीनें 9-9 लीटर की हैं। इस दौरान आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान महामन्त्री हंसराज डागा ट्रस्टी किशन बैद, विमलसिंह चोरडिय़ा, माणकचंद सामसुखा, नारायणचंद गुलगुलिया, भेरुदान सेठिया, दीपक आंचलिया, राजेंद्र पारख आदि उपस्थित रहे।
चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि कन्सर्नट्रेट मशीन वर्तमान में ऑक्सीजन की कमी से पीडि़त मरीजों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो रही है। ट्रस्ट द्वारा कन्र्सनट्रेट मशीन जरुरतमंद को नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। चैयरमेन रांका ने बताया कि अन्य सामाजिक संस्थाओं व भामाशाहों द्वारा कन्सर्नट्रेट मशीनें ट्रस्ट को उपलब्ध करवाई जाएगी। ट्रस्ट का उद्देश्य है कि करीब 50 मशीनें उपलब्ध रहे ताकि जरुरतमंदों को मदद की जा सके।


Share This News