ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210510 WA0242 विधायक सिद्धि कुमारी ने 3 करोड की राशि मंजूर की Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

पुर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक सिद्धि कुमारी ने 18 से 45 आयु वर्ग के वैक्सीनेशन के लिए दी 3 करोड़ रुपये राशि की स्वीकृति

Tp न्यूज़, बीकानेर। विधायक सिद्धि कुमारी ने पूर्व विधानसभा क्षेत्र एवं बीकानेर शहर में 18 से 45 आयु वर्ग के नौजवानों के कोविड टीकाकरण के लिए अपने विधायक कोष से 3 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करने की अभिशंषा की है। बीकानेर पुर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक सिद्धि कुमारी ने इस सम्बंध में बीकानेर के जिला कलक्टर को ई-मेल भेजकर इस बारे में तत्काल कार्यवाही कर बीकानेर शहर के युवाओं का वृहद स्तर पर टीकाकरण कराने के निर्देश दिए हैं।इससे पहले अपने विधायक कोष से कोरोना के ईलाज के लिए बीकानेर के पीबीएम चिकित्सालय में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये और मार्च के अंतिम सप्ताह में पीबीएम अस्पताल के मर्दाना ऑपरेशन थिएटर का उपकरणों सहित नवीनीकरण करवाने और इसे बैक्टीरिया फ्री बनाने के लिए विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधी से राशि 1 करोड की पहले ही स्वीकृति दे चुकी है साथ हीकोविड अस्पताल में प्लाज्मा थैरेपी शुरुआत करने के लिए 10 लाख तथा इसी दौरान चिकित्सकीय उपकरणों के लिए विधायक निधि से 30 लाख रुपये स्वीकृत किए थे। विधायक सिद्धि कुमारी ने जिला कलक्टर से फोन पर वार्ता कर कार्य जल्द चालू करवाने के निर्देश भी दिएविधायक सिद्धि कुमारी ने बताया की बीकानेर जिले में कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए वे जागरूक होकर हर संभव प्रयास कर रही है। यहां चिकित्सा सुविधाओं, संसाधनों, ऑक्सीजन और आवश्यक दवाओं की आपूर्ति में लगातार वृद्धि की जा रही है।बेवजह बाहर ना निकलें आमजन विधायक सिद्धि कुमारी ने कहा है कि कोरोना की दूसरी लहर अधिक घातक है। वर्तमान में संक्रमण अधिक तेज गति से फैल रहा है। इसके मद्देनजर कोई भी व्यक्ति बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलें। जरूरी होने पर बाहर निकलने से पहले मास्क जरूर लगाएं और कोविड प्रोटोकॉल की पालना करें। उन्होंने कहा कि सतर्कता रखते हुए सामूहिक प्रयासों से कोरोना संक्रमण प्राप्त की जा सकेगी।


Share This News