ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20201004 005623 कोरोना की दूसरी लहर का पीक आने का संकेत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। देश में अब कोरोना का पीक आने के संकेत मिलने लगे हैं।कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से आज जो आंकड़े जारी हुए हैं उनसे ऐसे संकेत मिलने लगे हैं कि देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का पीक सामने है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में सिर्फ 8589 की बढ़ोतरी हुई है। पहले जिस रफ्तार से रोजाना एक्टिव मामले बढ़ रहे थे अब उस रफ्तार से नहीं बढ़ रहे हैं और रोजाना जितने नए कोरोना केस सामने आ रहे हैं लगभग उतने ही लोग ठीक भी हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब कोरोना वायरस के एक्टिव मामले घटकर 3722555 रह गए हैं।  नए मामलों की बात करें तो पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना के 366161 नए केस दर्ज किए गए हैं और देश में अब कोरोना वायरस के कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 2.26 करोड़ तक पहुंच गया है। हालांकि इस आंकड़े में अधिकतर लोगों की संख्या ठीक होने वालों की है, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 353818 लोग कोरोना से पूरी तरह ठीक हुए हैं और अबतक 1.86 करोड़ से ज्यादा लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। हालांकि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के कम मामलों के पीछे की वजह कम हुई टेस्टिंग भी है, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में लगभग 14.75 लाख कोरोना टेस्ट हुए हैं जबकि सामान्य तौर पर 18 लाख से ज्यादा टेस्ट होते हैं। 


Share This News