ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 55 पीबीएम : जिन्दा मरीज को मृत घोषित किया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। अब बड़े शहरों की तरह बीकानेर में भी इंसानी बेकद्री सामने आने लगी है। पीबीएम में ऑक्सीजन सैचुरेशन कम होने पर भर्ती कराए गए 70 साल के मरीज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन डेथ कार्ड बनाने और बॉडी परिजनों को सौंपने की फार्मेल्टी करने लगा , इसी दौरान मरीज की सांसें चल उठीं। वृद्ध की बेटी को इसका पता चला तो वह पिता के शरीर से लिपटकर रोने लगी। उसी दौरान मरीज के शरीर में हरकत होने लगी।बेटी के शोर मचाने पर डॉक्टरों ने चैक किया तो पल्स और हार्ट बीट चल रही थीं। इसके बाद डॉक्टरों ने फिर इलाज शुरू किया। पीबीएम हॉस्पिटल के एच वार्ड में 4 मई को इंद्रा कॉलोनी निवासी भंवर सिंह चौहान ( 70 ) को ऑक्सीजन सैचुरेशन होने पर भर्ती कराया गया था। डेढ़ महीने पहले ही उनके किडनी में कैंसर का ऑपरेशन हुआ था। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे चौहान की तबीयत अचानक बिगड़ गई। ऑक्सीमीटर ने पल्स दिखानी बंद कर दीं। डॉक्टरों ने तत्काल ईसीजी कराई और ऑक्सीजन बढ़ा दी। एक घंटे बाद वापस ईसीजी के लिए टेक्निशियन को बुलाया।उसने पल्स चैक करने के बाद चौहान को मृत घोषित कर दिया और डॉक्टर को सूचना दे दीं। ड्यूटी डॉक्टर ने डेथ कार्ड की औपचारिकता पूरी करने के लिए चौहान के बेटे महेंद्र को बुलाया। बॉडी ले जाने की फॉर्मेल्टी शुरू हो गई। करीब डेढ़ घंटे बाद भंवरसिंह की बेटी स्वाति वार्ड में पहुंची और पिता से लिपटकर रोने लगी। अचानक भंवर सिंह के शरीर में हरकत हुई। मुंह से आह निकली। यह देख स्वाति चिल्लाई, पापा तो जिंदा हैं। डॉक्टर दौड़ कर आए। पल्स चैक किया। नब्ज मिली तो डॉक्टरों ने हार्ट बीट भी चैक की। भंवरसिंह जीवित पाए गए। स्थिति क्रिटिकल है। डॉक्टर ने कहा , वेंटिलेटर पर लेना होगा। रात तक वेंटिलेटर नहीं मिल पाया था ।


Share This News