ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20210508 WA0217 1 लूणकरनसर में निकाला पैदल मार्च/ उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा- Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट।  लूणकरनसर मुख्यालय पर कोरोना महामारी की दूसरी लहर के प्रसार को रोकने के लिए रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े के तहत शनिवार को ज्वाइंट एनफोर्समेन्ट टीम ने पैदल मार्च निकाला।
लूणकरनसर प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने पैदल मार्च की शुरूआत सागर होटल से की और मुख्य बाजार, इंदिरा मार्केट तथा कालू रोड तक कोरोना एडवाइजरी की पालना करवाने की लोगों से समझाईश की और इस महामारी से बचने और बचाने का संदेश दिया।  उपखण्ड अधिकारी भागीरथ साख की अगुवाई में सीओ गिरधारीलाल ढ़ाका, तहसीलदार शिव प्रसाद गौड़, नायब तहसीलदार लक्ष्मी चंद पचार, पटवारी बलवंत चैधरी सहित पुलिस के जवानों ने कस्बे में पैदल मार्च निकाला। इस दौरान राज्य सरकार की ओर से जारी की गई कोविड-19 की नई गाइड लाइन की पालना करने का संदेश दिया।

कोलायत व बज्जू पंचायत समिति में सोडियम हाइपोक्लोराइट का हो छिड़काव-उच्च शिक्षा मंत्री भाटी

Thar पोस्ट, बीकानेर। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कोलायत विधान सभा क्षेत्र की पंचायत समिति बज्जू खालसा और पंचायत समिति कोलायत की ग्राम पंचायतों में कोविड-19 के संक्रमण के मद्देनजर सोडियम हाइपोक्लोराइट के छिड़काव एवं मास्क वितरण करवाने के निर्देश संबंधित विकास अधिकारियों को दिए है। उन्होंने बज्जू खालसा और कोलायत पंचायत समिति के विकास अधिकारी को सोडियम हाइपोक्लोराइट और मास्क शीघ्र क्रय करवाने के निर्देश दिए है।
उच्च शिक्षा मंत्री ने कोलायत की 43 और बज्जू खालसा पंचायत समिति की 28 ग्राम पंचायतों में कोविड-19 के रोगी आने की वजह से ग्राम पंचायतों के मुख्य सार्वजनिक स्थान, कोविड रोगी के केटोन्मेट एरिया में सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव किया जाना सुनिश्चित करने निर्देश दिए है। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम स्तरीय कमेटी यथा सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ तकनीकी सहायक की उपस्थिति में सोडियम हाइपोक्लोराइड की खरीद करवाने के निर्देश दिए है।
उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों पंचायत समितियांे की प्रत्येक ग्राम पंचायत में 50-50 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइड रिजर्व में रखा जाए। साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-एक हजार मास्क उरमूल ट्रस्ट/राजीविका/अन्य से खरीदकर गांवों में वितरित करवाया जाए,जिसमें विशेष रूप से नरेगा श्रमिक व अन्य श्रमिकों को प्राथमिकता के आधार पर वितरित किए जाये।
इस संबंध में दोनों ही विकास अधिकारियों ने ग्राम पंचायत कमेटी के सरपंच, ग्राम विकास अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा है। उक्त कार्य के लिए कोलायत पंचायत समिति के लिए अतिरिक्त विकास अधिकारी अमर सिंह बीका को और पंचायत समिति बज्जू खालसा के लिए सहायक विकास अधिकारी किशनाराम प्रजापत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। दोनों ही नोडल अधिकारी सभी ग्राम पंचायतों में सोडियम हाइपोक्लोराइड एवं मास्क की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे करते हुए कार्य करवाएंगे।  

IMG 20210508 WA0227 लूणकरनसर में निकाला पैदल मार्च/ उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा- Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News