ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 53 कोविड गाइडलाइन अवहेलना पर सीज किए संस्थान, वसूला जुर्माना Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। कोविड एडवाइजरी की अवहेलना पाए जाने पर नगर निगम के प्रवर्तन दल ने शनिवार को 2 संस्थानों को सीज कर तीन हजार रुपए जुर्माना लगाया।
निगम उपायुक्त पंकज शर्मा ने बताया कि आयुक्त एएच गौरी के निर्देशन में की गई कार्यवाही के तहत कोटगेट थाना क्षेत्र में आसाराम कानूराम जनरल स्टोर को पिछले गेट से सामान विक्रय करते पाए जाने पर सीज किया गया। वहीं दूसरी ओर जिन्ना रोड स्थित तारा फुटवियर को गैर अनुमति श्रेणी की होने के बावजूद खुली पाए जाने के कारण सीज किया गया। इस प्रकार निगम द्वारा शनिवार को कुल 2 प्रतिष्ठान सीज कर 3000 की जुर्माना राशि वसूल की गई । कार्यवाही के दौरान प्रभारी अधिकारी जगदीश खीचड़, अशोक व्यास, स्वच्छता निरीक्षक हितेश यादव, किशन व्यास, विनोद स्वामी, होमगार्ड के जवान मौजूद रहे।


Share This News