ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 84 अच्छी खबर : एम.आर.पी. से ज्यादा रेट पर सामग्री बेची तो होगी कार्यवाही Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से राजस्थान के समस्त जिला रसद अधिकारियों व अन्य सम्बद्ध अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि उनके क्षेत्र में एम.आर.पी. से अधिक रेट पर सामग्री बेचने वाले दुकानदारों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जावे।
खाद्य सचिव श्री नवीन जैन ने रविवार को जारी निर्देश में कहा कि वर्तमान में राजस्थान के कई जिलों में कफर्यू प्रभावी है। कोरोना के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के मध्यनजर बहुत से लोगों में सामग्री खरीद रहे हैं। ऐसे में बहुत से दुकानदार नियम भंग करते हुए उपभोक्ताओं से वस्तु की अधिक राशि वसूल कर सकते हैं और एक्सपायर्ड डेट की सामग्री का विक्रय भी कर सकते हैं। कई बार तनाव के चलते उपभोक्ता एम.आर.पी. से अधिक मुल्य देने को तैयार हो जाता है। उपभोक्ताओं द्वारा कोरोना काल में की जा रही में खरीददारी के दौरान दुकानदारों द्वारा किसी भी स्थिति में एम.आर.पी. से अधिक रेट पर सामग्री का विक्रय नहीं किया जाये। उपभोक्ताओं को सही सामग्री उचित दर पर ही प्राप्त होनी चाहिये। श्री जैन ने निर्देश प्रदान किये हैं कि यदि कोई दुकानदार एम.आर.पी. से अधिक दर से सामग्री विक्रय करता है अथवा समयावधि पार (एक्सपायर्ड) सामग्री विक्रय करता है तो उसके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जावे।
खाद्य सचिव के निर्देशों के क्रम में जिला रसद अधिकारी बीकानेर प्रथम श्री यशवंत भाकर ने बताया कि यदि किसी दुकानदार द्वारा उपभोक्ता को एम.आर.पी. से अधिक मूल्य पर सामग्री विक्रय की जा रही है तो उसकी शिकायत उपभोक्ता हैल्पलाईन टोल फ्री नम्बर 18001806030 व्हाॅट्सएप नम्बर 7230086030 पर दर्ज करवाई जा सकती है। इसके अलावा जिला रसद कार्यालय बीकानेर के दूरभाष नम्बर 0151-2226010 पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।
जिला रसद अधिकारी द्वितीय श्री भागूराम महला ने बताया कि इस संबंध में सभी प्रवर्तन अधिकारियों व प्रवर्तन निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे उपभोक्ता द्वारा की गई शिकायत पर तत्काल कार्यवाही की जानी सुनिश्चित करें।


Share This News