ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 86 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने ली वर्चुअल बैठक Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट्स। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने कोरोना कालखण्ड में जरूरतमंदों की मदद को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्षों की वर्चुअल बैठक ली, जिसमें उन्होंने निर्देश दिये है कि, पिछली बार की तरह ‘सेवा ही संगठन’ का संकल्प लेकर प्रसिद्धि से दूर सामाजिक संगठन के रूप में भाजपा संगठन को कार्य करने की जरूरत है। इस बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी मौजूद रहे।
जेपी नड्‌डा के समक्ष महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, केरल, तमिलनाडु इत्यादि राज्यों के प्रदेशाध्यक्षों की अपने-अपने राज्य के हालात को लेकर वर्चुअल रिपोर्टिंग हुई, जिसमें राजस्थान के हालात पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने रिपोर्टिंग प्रस्तुत की।
नड्‌डा ने कहा कि, कोरोना कालखण्ड में सेवा कार्यों के लिये, कोरोना प्रबंधन में सहयोग करने के लिये पार्टी को एक सामाजिक संगठन के तौर पर सक्रियता का संदेश देने की जरूरत है। इसके अलावा उन्होंने हेल्पडेस्क, मरीजों को अस्पतालों के लिये गाइडेंस करना, ब्लड-प्लाज्मा डोनेशन में मदद करना, बूथ स्तर तक इम्यूनिटी मजबूत करने के लिये लोगों को जागरूक करना इत्यादि को लेकर विशेष कार्ययोजना पर कार्य करने के निर्देश दिये।नड्‌डा ने निर्देश देते हुये कहा कि, देशभर में जरूरतमंदों की मदद को लेकर युवा मोर्चा द्वारा जो #BJYMCares हेल्पलाइन शुरू की है, उस पर युवा मोर्चा को सक्रियता से कार्य करने की जरूरत है। इसको लेकर डॉ. पूनियां ने प्रदेश के युवा मोर्चा को #BJYMCares हेल्पलाइन के माध्यम से जरूरतमंदों की पूरी सक्रियता के साथ मदद करने का निर्देश देते हुये कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है।

Tp न्यूज़। भारतीय जनता पार्टी, शहर जिला बीकानेर पदाधिकारियों ने शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता व्यक्त की है।आज आयोजित एक बैठक में शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बीकानेर में तुरंत प्रभाव से निजी लेबोरेटरी में भी कोरोना जांच की सुविधा शुरू करने का मांग की। उन्होंने मांग की है कि प्रशासन को तुरन्त जरूरतमंदों के भोजन और अन्य रोजमर्रा की आवश्यकताओं पर ध्यान देना चाहिए।

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ सत्यप्रकाश आचार्य ने शहर वासियों से संयम बनाए रखने, प्रशासन का सहयोग करने एवं कोरोना एडवाइजरी का पालन करने का आग्रह किया है।

जिला महामंत्री अनिल शुक्ला ने कहा कि जीरो मोबिलिटी से संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सकता है इसके लिये सभी को जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए जन हित मे घरों से बाहर नही निकलना चाहिये।जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने कहा कि जिला प्रशासन को बड़ी संख्या में निजी भवनों को क्वारेंटीन सेन्टर के रूप में उपयोग करने के लिए अधिग्रहण करना चाहिए। इससे अस्पतालों में दबाव कम किया जा सकेगा।जिला उपाध्यक्ष गोकुल जोशी ने कहा कि अनावश्यक अफवाहों से बचते हुए सहयोग के वातावरण से ही कोरोना की लड़ाई जीती जा सकती है। उन्होंने कहा कि निजी अस्पताल मनमाने दाम न वसूले इसकी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।

पार्षद सुधा आचार्य ने की अपील: कोविड-19 की दूसरी लहर अत्यंत भयानक साबित हो रही है आप अपने घरों में रहें ,सुरक्षित रहें यथासंभव घरों से बाहर ना निकले, 2 गज की दूरी अवश्य रखें, मास्क अवश्य लगाएं आप मेरे स्वजन है विश्वास करती हूं कि आप सरकारी गाइडलाइन की पालना अवश्य करेंगे।

विफा के शहर अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने विज्ञप्ति में बताया कि इस विषम परिस्थितियों में सरकारी गाइड लाइन का पालन ही हमारी इस वैश्विक महामारी से जंग में जीत होगी । अतः सभी से निवेदन है कि घर मे ही रहे,आवश्यक होने पर ही घर से निकले,मास्क लगाए,भीड़ से दूरी बनाये । विप्र फाउंडेशन परिवार पहले की भांति आपकी सेवा में, घर घर सेनेटाइजर छिड़काव,आयुर्वेद काढ़ा वितरण के लिये तैयार रहेगा ।


Share This News