ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210417 WA0233 बड़ी खबर : सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में लगेगा आक्सीजन जेनरेशन प्लांट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में लगेगा आक्सीजन जेनरेशन प्लांट
हवा से ऑक्सीजन जनरेट कर भरे जा सकेंगे रोजाना डेढ़ सौ सिलेंडर
डीएमएफटी फंड से उपलब्ध करवाया गया प्लांट

Thar पोस्ट, बीकानेर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच मरीजों की आक्सीजन संबंधी आवश्यकताएं पूरी करने के लिए सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन जनरेेशन प्लांट स्थापित किया जा रहा है।
कॉलेज प्राचार्य डॉ एस एस राठौड़ ने बताया कि जिला कलेक्टर नमित मेहता के सहयोग से मेडिकल कॉलेज में पहला आक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाया जा रहा है जिसके जरिए वातावरण से ऑक्सीजन जनरेट कर सिलेंडर भरे जा सकेंगे।
डॉ राठौड़ ने बताया कि इस प्लांट से प्रतिदिन डेढ़ सौ से अधिक सिलेंडर में ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सकेगी । इसे डीएमएफटी फंड के जरिए लिया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के दौरान मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर ऑक्सीजन की कमी ना रहे यह सुनिश्चित करने के मद्देनजर कॉलेज और जिला प्रशासन समन्वय कर अधिकतम संसाधन जुटाने का प्रयास कर रहे हैं।

एक करोड़ रुपए से अधिक लागत

प्राचार्य ने बताया कि मरीजों को हर संभव इलाज और ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाना सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। इस प्लांट की लागत एक करोड़ रुपए से अधिक की है। प्लांट के जरिए हवा से सीधे ऑक्सीजन जनरेट की जा सकेगी और डेढ़ सौ से अधिक सिलेंडर प्रतिदिन भरे जा सकेंगे। डॉ राठौड़़ ने बताया कि प्लांट बीकानेर पहुंच चुका है तथा अगले 4 से 5 दिनों में इस प्लांट को इंस्टॉल कर कार्यरत करवा दिया जाएगा।


Share This News