ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210415 WA0190 कोरोना ! शराब ठेका सीज! निगम ने बीस दिन में वसूले! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। अभी रात को यहाँ एक शराब ठेका किया सीज। नोखा रोड शिव वैली के सामने वाइन्स को किया सीज, रात 9.30 बजे के बाद भी बेची जा रही थी शराब। मौके पर पहुंची एरिया मजिस्ट्रेट।

कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन: निगम ने बीस दिनों में वसूले 1 लाख 75 हजार
कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर नगर निगम द्वारा पिछले बीस दिनों में विभिन्न प्रतिष्ठानों और व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 1 लाख 75 हजार रुपये से अधिक जुर्माना वसूला गया तथा 36 प्रतिष्ठानों को अस्थाई रूप से सीज किया गया।
नगर निगम आयुक्त एएच गौरी ने बताया कि निगम दलों द्वारा नियमित कार्यवाही करते हुए 25 मार्च से 15 अप्रैल तक निगम क्षेत्र में कुल 98 प्रतिष्ठानों पर कोविड गाइडलाइन अवहेलना करने पर कार्रवाई करते हुए 1 लाख 35 हजार 700 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। इसके अलावा गाइडलाइन की अवहेलना करने पर 161 व्यक्तियों के विरुद्ध 40 हजार रुपए के चालान किए गए। निगम द्वारा इस समयावधि में 36 प्रतिष्ठानों को अस्थाई रूप से सीज तथा 2 हजार 492 व्यक्तियों व प्रतिष्ठानों को अस्थाई रूप से पाबंद भी किया है।

बाहेती परिवार में गणगौर बनोला – कन्याओं ने किया गवरजा माता का पूजन, वैक्सिनेशन करवाने का लिया संकल्प

IMG 20210415 WA0178 कोरोना ! शराब ठेका सीज! निगम ने बीस दिन में वसूले! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

गंगाशहर की कन्याओं और महिलाओं ने आज गवरजा माता का पूजन कर छटा बनोला हर्षोल्लास के साथ मनाया।बाहेती परिवार की पुष्पा बाहेती ने बताया कि गंगाशहर की सभी महिलाऐ एकत्रित होकर गणगौर पूजन कर गवरजा माता से परिवार में सुख एवं समृद्धि की अरदास करने के साथ साथ सम्पूर्ण विश्व के कोरोना महामारी से मुक्त होने की प्रार्थना की जा रही हैं। कन्याऐ गवरजा माता की पूजा के साथ नृत्य तथा गीतों के माध्यम से गवरजा माता को रिझा रही हैं एवं सभी कन्याओं ने आगामी दिनो में अपने परिवार व समाज में वैक्सिनेशन करवाने व मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में भागीदार बनने हेतु जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया ओर कोरोना को हरा कर बीकानेर को जीताने की ठानी हैं।

इस अवसर पर विदित, यजत, शारदा मोहता, श्वेता मोहता, संजू बाहेती, संगीता राठी, प्रणव, पर्व, निकुंज, मेदांश ने मधुर आवाज़ में भजनो की प्रस्तुति दी।

राजस्थान की प्रसिद्ध गणगौर के उद्यापन से 1 दिन पूर्व जवाहर नगर के बिस्सा भवन में गणगौर के गीतों के साथ धूमधाम से पूजा की गई कोरोना को देखते हुए किंतु राजस्थान की संस्कृति को जीवंत रखने का प्रयास करते हुए कोविड-19 की महामारी से बचाव के प्रयास के साथ ही गणगौर के गीतों को परिवार की महिलाओं ने उत्साह के साथ गाया वह गणगौर की पूजा अर्चना की इस अवसर पर डॉ सुषमा बिस्सा , अनामिका, अंकिता व्यास, अंजली व्यास, आनंदी ,मंजू पुष्पा सरोज किराडू, श्रद्धा बिस्सा, शारदा बिस्सा, नंदिनी पुरोहित जय श्री पुरोहित जमुना किराडू शीलू जोशी आरती यादव आदि ने पारंपरिक गीतों की शानदार प्रस्तुति दी इस अवसर पर सभी ने एक दूसरे से कोरोना से बचने के लिए सावधानी बरतने की भी हिदायत दी।

IMG 20210415 WA0204 कोरोना ! शराब ठेका सीज! निगम ने बीस दिन में वसूले! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News