ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 60 सावधान : बीएसएनएल ने उपभोक्ताओं से की यह अपील Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

महाप्रबंधक एन राम ने दी जानकारी। फाइबर कनेक्शन के लिए आ रहे हैं फर्जी काॅल, मैसेज
Thar पोस्ट्स। कई फर्जी वेबसाइट और व्यक्तियों द्वारा बीएसएनएल के फाइबर कनेक्शन आदि देने के लिए लोगों के पास को एसएमएस, काॅल व व्हाट्सऐप मैसेज के जरिए अग्रिम भुगतान मांगे जाने की खबरें आ रही है। बीकानेर महाप्रबंधक एन राम ने बताया कि फाइबर कनेक्शन जैसी सेवाओं के लिए व बीएसएनएल का पार्टनर  बनने के लिए किसी भी प्रकार का कोई भुगतान बीएसएनएल द्वारा इन माध्यमों से नहीं मांगा गया है। इस प्रकार के समस्त काॅल व मैसेज फर्जी है।एन राम ने बताया कि ( https://bsnlbharatfiberdealer-in    ) जैसी वेबसाइट्स बीएसएनएल  के लोगो, नाम और जीएसटी नंबर का दुरुपयोग कर रही है और बीएसएनएल के नाम से नए कनेक्शन देने के लिए अग्रिम भुगतान की मांग कर रही है । इस सम्बन्ध में बीएसएनएल. ने आगे की कार्रवाई के लिए एफ.आई.आर. दर्ज करवा दी है । उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति या फर्म बीएसएनएल भारत फाइबर (एफ.टी.टी.एच. सेवा) और भारत एयर फाइबर सर्विसेज का पार्टनर (डीलर) बनने के लिए ऐसी फर्जी वेबसाइटों पर किसी भी प्रकार से रुपयों का भुगतान न करें । इसी प्रकार, इन फर्जी वेबसाइटों व धोखेबाज व्यक्तियों द्वारा बीएसएनएल कनेक्शन प्रदान करने के लिए मांगी गई किसी भी राशि का भुगतान नहीं करें ।महाप्रबंधक ने बताया कि बीएसएनएल की किसी भी सेवा को प्राप्त करने के लिए बीएसएनएल की वेबसाइटस www.bsnl.co.in  और www.rajasthan.bsnl.co.in  पर विजिट करें । भारत फाइबर (एफ.टी.टी.एच.) और भारत एयर फाइबर कनेक्शन की बुकिंग के लिए वेबसाइट https://bookmyfiber.bsnl.co.in/  पर विजिट करें या My BSNL App का उपयोग करें।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए बीएसएनएल टोल फ्री नंबर 1800-345-1500 का भी उपयोग किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त अन्य किसी स्पष्टीकरण व पूछताछ के लिए, यदि आवश्यक हो, तो  0151-2540000 पर या निकटतम ग्राहक सेवा केंद्र पर संपर्क किया जा सकता है।


Share This News